Adsense

23 October in History- देश और दुनिया के इतिहास में 23 अक्टूबर का दिन

What Happened on this day- 23 October in History


What Happened on this day- 23 October in History

 

23 October in History- दोस्तों, आज हम आप सभी रीडर्स के कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनाओं और ख़बरों को लेकर आये हैं जो आज के दिन यानि 23 October से जुड़ी हैं. सभी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी आने वाली परीक्षाओं की तैयारी आसानी से करें. 


उम्मीद है इनसे आपको काफी मदद मिल सकती है. तो आइये जानते हैं आखिर देश और दुनिया के इतिहास में 23 अक्टूबर का दिन कितना महत्वपूर्ण है?


Education से सम्बंधित सभी पोस्ट एक साथ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : CLICK HERE


1764 - बक्सर की लड़ाई में मीर कासिम की हार. 


1850 - महिलाओं के अधिकारों को लेकर अमेरिका में पहली बार राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन शुरू हुआ. 


1940 - फुटबाल के जादूगर कहे जाने वाले पेले का जन्म. कहने को तो पेले का नाम दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि उनका पूरा नाम एडसन अरांतस डो नासिमेंतो है. ब्राजील का यह बेहतरीन खिलाड़ी अपने देश के लिए तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा. 


1943 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज की रानी झांसी ब्रिगेड ने सिंगापुर में प्रशिक्षण शुरू किया. 


1956 - बुडापेस्ट में व्यापक प्रदर्शन के साथ हंगरी की क्रांति का सूत्रपात. सोवियत शासन के खात्मे की मांग को लेकर हंगरी के लाखों लोग सड़कों पर उतर आए. 


1956 - विश्व शांति के लिए परमाणु ऊर्जा का योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी. 


1983 - आत्मघाती हमलावरों ने बेरूत में अमेरिका और फ्रांस की सेना की बैरकों पर विस्फोटक से भरा ट्रक चढ़ा दिया, जिससे अमेरिका के 241 और फ्रांस के 56 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. 


2001 - एप्पल ने आईपॉड बाजार में पेश किया. नयी शताब्दी के शुरुआती वर्षों में इस उत्पाद ने संगीत के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया. 


2002 - मॉस्को में चेचन विद्रोहियों ने एक सांस्कृतिक केन्द्र पर हमला किया और थिएटर देखने आए तकरीबन 700 लोगों को बंधक बना लिया. 


2004- जापान में भूकंप से 85 हजार लोग बेघर . 


2011- तुर्की में भीषण भूकंप से करीब 582 लोगों की मौत. 


2020 - ब्रेक्जिट के बाद एक बड़े कदम के तहत जापान और ब्रिटेन ने एक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए. 


2022- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सबसे भारी रॉकेट ‘एलवीएम3-एम2’ ने अपने पहले वाणिज्यिक मिशन के तहत ब्रिटेन की कंपनी के 36 ब्रॉडबैंड संचार उपग्रहों को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षाओं में स्थापित करके इतिहास रच दिया.


23 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति (23 October Birth in Today History)


1979 : रंजन सोढ़ी : भारतीय डबल ट्रेप निशानेबाज़ हैं.


1974 : अरविन्द अडिग : प्रसिद्ध भारतीय लेखक हैं, जो अपने उपन्यास अंग्रेज़ी में लिखते हैं.


1966 : शोभा करंदलाजे : भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं.


1778 : रानी चेन्नम्मा : झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी.


1898 : खंडू भाई देसाई, श्रमिक नेता


1923 : भैरोंसिंह शेखावत : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति.


1937 : देवेन वर्मा : हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता.


1957 : सुनील मित्तल : एक भारतीय उद्योगपति, समाज सेवी और भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन


1883 : मिर्ज़ा इस्माइल : सन 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव थे.


23 अक्टूबर को हुए निधन (23 October Deaths in Today History)


2021 : मीनू मुमताज़ : भारतीय अभिनेत्री थीं.


2012 : सुनील गंगोपाध्याय : सरस्वती सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार थे.


1623 : तुलसीदास प्रसिद्ध कवि.


1973 : नेली सेनगुप्ता : प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी.


2005 : भोलाशंकर व्यास : 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार.


1962 : सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक.


Special Request:


उम्मीद करते हैं कि भविष्य में आने वाली लगभग सभी परीक्षाओं में इन सवालों को पढ़कर आपको काफी मदद मिल सकती है. इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें और अपने सभी ग्रुप में शेयर भी करें. साथ ही 23 October in History से जुड़ी ये जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट जरूर करें, धन्यवाद.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ