Adsense

Today History : 1 September का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 1 सितम्बर का दिन

On This Day : What Happened Today In History – 1 September?

 

दोस्तों, आज हम आप सभी रीडर्स के कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनाओं और ख़बरों को लेकर आये हैं जो आज के दिन यानि इतिहास में 1 September से जुड़ी हैं. सभी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से करें. 

 

Today in History: What Happened on 1 September in the Past History?

तो आइये जानते हैं आखिर देश और दुनिया के इतिहास में 1 सितम्बर का दिन कितना महत्वपूर्ण है?

 

Education से सम्बंधित सभी पोस्ट एक साथ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : CLICK HERE


Today in History: What Happened on 1 September in the Past History?

 

देश और दुनिया के इतिहास में 1 सितम्बर को हुई कुछ अहम घटनाओं और मुख्य ख़बरों की जानकारी  पढ़ें :-

 

1858 - ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों की अंतिम बैठक लंदन के ईस्ट इंडिया हाउस में आयोजित की गई.

 

1878 - एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी.

 

1909 - प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोश तैयार करने वाले फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म.

 

1923 - ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के तोक्यो और योकोहामा शहरों में भारी तबाही मचायी.

 

1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ.


Today History : 31 August का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 31 अगस्त का दिन


1942 - रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की.

 

1947 - भारतीय मानक समय को अपनाया गया.

 

1956- राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना.

 

1956 - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना.

 

1962 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी.

 

1964 - इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी.


Today History : 30 August का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त का दिन


1965 - पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया.

 

1994 - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया.

 

1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया.

 

1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए.

 

2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया.

 

2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता.


Today History : 29 August का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त का दिन


2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया.

 

2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई.

 

2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयॉर्क में निधन.

 

2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे.

 

2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की.

 

2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना लोगोबदला.


Today History : 28 August का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त का दिन


2009 - वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया. उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया.

 

2009 - सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया. लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने.

 

2018 - जकार्ता एशियाई खेलों में मुक्केबाज अमित पांघल ने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरआल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने.

 

2018 - प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूषों की ब्रिज प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.

 

2020 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 31 अगस्त की शाम उनका निधन हो गया था.

 

उम्मीद करते हैं कि भविष्य में आने वाली लगभग सभी परीक्षाओं में इन सवालों को पढ़कर आपको काफी मदद मिल सकती है. इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें और अपने सभी ग्रुप में शेयर भी करें. धन्यवाद.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ